
सारांश




पैशन फ्रूट छोटा ट्रॉपिकल फ्रूट है. स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोगों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. यह फल एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि ये फल हर कोई खा सकता है लेकिन गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. उनको अपनी डाइट में पैशन फ्रूट शामिल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए.
पैशन फ्रूट ट्रॉपिकल फ्रूट होते हैं जो पासिफ्लोरा नाम की ट्रॉपिकल लताओं पर उगते हैं. ये फल ऐसे प्रांत में उगते हैं जहां का मौसम गर्म होता है. ये फल आमतौर पर साउथ अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं. लेकिन अब कृषि में तकनीकी प्रगति और पैशन फ्रूट की मांग बढ़ने के बाद ये फल पूरी दुनिया में पैदा किया जाता है.
पैशन फ्रूट में बाहरी छिलका सख्त होता है और बीच में गूदे के साथ बीज होते हैं. पैशन फ्रूट की कई किस्में आती हैं लेकिन बैंगनी और पीले वाले सामान्य तौर पर आसानी से मिल जाते हैं. इस फल में मौजूद बीज खाए जा सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोग इस फल का इस्तेमाल जूस बनाने में करते हैं.
पैशन फ्रूट में कैलोरी कम होती है लेकिन इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, पोटेशियम और फाइबर मौजूद होते हैं. ये छोटे फल प्लांट कंपाउंड से भरपूर होते हैं. केले और अनानास जैसे दूसरे ट्रॉपिकल फ्रूट के मुकाबले ये फल ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
प्रेग्नेंसी में पैशन फ्रूट के स्वास्थ्य से जुड़े फायदे (Passion fruit health benefits during pregnancy)
पैशन फ्रूट के पोषण संबंधी फायदे समझने के बाद होने वाली माएं अपने डॉक्टर से पूछती हैं: "क्या पैशन फ्रूट प्रेग्नेंसी के लिए अच्छा है? " ये एक सही सवाल है क्योंकि गर्भवती महिलाएं जानना चाहती हैं कि वो क्या खाएं. दरअसल जो वो खाती हैं उसका बच्चे के विकास पर गहरा असर होता है. लेकिन पैशन फ्रूट खाने से जुड़े नुकसानों की जानकारी नहीं है. हालांकि, गर्भवती महिलाओं को ये फल ज्यादा नहीं खाना चाहिए. पैशन फ्रूट खाने के बाद स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों पर नजर बनाकर रखनी चाहिए.
1. पाचन में मददगार: ज्यादातर गर्भवती महिलाएं पाचन से जुड़ी दिक्कतों और कब्ज से परेशान होती हैं. प्रेग्नेंसी में पैशन फ्रूट खाकर पाचन की इन दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन फलों में भरपूर फाइबर होता है.
2. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स: पैशन फ्रूट कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फ्रूट होता है जिसका मतलब है, इसमें कम शुगर होती है. गर्भवती महिलाएं ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की चिंता किए बिना इस फल को खा सकती हैं.
3. सर्कुलेशन में सुधार: पैशन फ्रूट में मौजूद आयरन हिमोग्लोबिन के उत्पादन में सहायता करता है. इस तरह से ये सुनिश्चित हो जाता है कि मां के माध्यम से बच्चे को ऑक्सीजन से भरपूर खून की आपूर्ति होगी. क्योंकि आवश्यक पोषक तत्व मां के खून से बच्चे को मिलते हैं इसलिए बढ़ा हुआ सर्कुलेशन बच्चे के सही विकास में मदद करेगा.
4. अनिद्रा को कम करे: कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान बेचैनी महसूस करती हैं और सो नहीं पाती है. इस वजह से वो दिन में थका हुआ और खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करती हैं. पैशन फ्रूट में औषधीय अल्कलॉइड होते हैं जो प्राकृतिक तौर पर दर्द निवारक के तौर पर काम करते हैं. ये अल्कलॉइड गर्भवती महिलाओं में अनिद्रा और बेचैनी दूर करने में मदद करते हैं.
5. रक्तचाप को नियंत्रित करता है: प्रेग्नेंसी में रक्तचाप को नियंत्रित रखना कठिन होता है. पैशन फ्रूट में मौजूद पोटेशियम गर्भवती महिलाओं में रक्तचाप को नियंत्रित करता है. इसके सेवन से खून की नसें रिलैक्स होती हैं और जिसके साथ बहाव बेहतर होता है.
6. हड्डियों का बेहतर स्वास्थ्य: कई महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है. अक्सर गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम सप्लीमेंट दिए जाते हैं ताकि उनकी हड्डियों का घनत्व पहले जैसा हो सके. पैशन फ्रूट कैल्शियम और दूसरे मिनरल का नेचुरल सोर्स है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं. पैशन फ्रूट के नियमित सेवन से गर्भवती महिलाओं में हड्डियों को कम होते घनत्व को सुधारा जा सकता है.
7. रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: पैशन फ्रूट में विटामिन सी और दूसरे एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. गर्भवती महिलाओं को बीमारी और संक्रमणों से बचाने के लिए ये पोषक तत्व जरूरी होते हैं.
क्या प्रेग्नेंसी में पैशन फ्रूट का जूस पीना सही रहता है? (Is it okay to consume passion fruit juice during pregnancy?)
हां, पैशन फ्रूट ज्यादातर बार जूस बनाने में ही काम आता है क्योंकि इस फल के गूदे में खूब बीज होते हैं. गर्भवती महिलाएं इस फल के पोषक तत्वों का फायदा लेने के लिए कई तरह की पैशन फ्रूट जूस रेसिपी आजमा सकती हैं.
पैशन फ्रूट जूस के कोई साइडइफेक्ट नहीं होते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसको अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए. बेहतर होगा कि किसी भी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं इस फल को कभी-कभी ही इस्तेमाल करें.
प्रेग्नेंसी में कच्चे पैशन फ्रूट का सेवन सुरक्षित होता है? (Is it safe to eat unripe passion fruit during pregnancy?)
गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह के कच्चे फलों से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि इसकी वजह से पाचन में दिक्कत हो सकती है. कच्चे फलों का छिलका हरा होता है और वो पके हुए फलों के मुकाबले हल्के होते हैं. इनमें सायनोजेनिक ग्लाइकोसाइड्स की मात्रा ज्यादा होती है जिनकी वजह से उलटी और मिचली हो सकती है. इसकी वजह से होने वाली मांओं में भूख की कमी और डीहायड्रेशन के साथ ऊर्जा की कमी हो सकती है.
पैशन फ्रूट जैसे फलों के साथ-साथ संतुलित पोषण आपकी और शिशु की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest




Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress




Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Compression Stocking Socks - S
Compression Stockings for Varicose Veins | Reduces Swelling | Boosts Blood Circulation







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |